ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 11 June 2023

गोल्डन टेंपल में स्कैन मशीनों का ट्रायल , बम धमाकों के बाद सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला

Trial of scan machines in Golden Temple, decision taken in view of security after bomb blasts
Trial of scan machines in Golden Temple, decision taken in view of security after bomb blasts
अमृतसर : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास विरासती मार्ग व गलियारा में हुए बम धमाकों के बाद अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने सभी मुख्य द्वार पर स्कैनर लगाने की प्लानिंग की है। इसके तहत घंटाघर द्वार पर स्कैन मशीन का ट्रायल लिया जा रहा है। घंटाघर से दाखिल होने वाले हर व्यक्ति के सामान की मशीन से जांच की जाएगी। SGPC के अनुसार बीते दिनों हुए बम धमाकों के बाद सुरक्षा प्रबंध पक्के करने के मकसद से यह कदम उठाया गया है। इन स्कैन मशीनों से श्रद्धालुओं द्वारा साथ लाए जा रहे सामान की चेकिंग की जाएगी। इस दौरान कुछ भी आपत्तिजनक पाए जाने पर सामान लाने वाले व्यक्ति को अंदर जाने से रोका जा सकता है। [metaslider id=25498]