ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 15 April 2025

Trending News : ऑफिस कर्मचारी ने टॉयलेट पेपर पर लिखा इस्तीफा, लोगों का भर आया दिल

Trending News : ऑफिस कर्मचारी ने टॉयलेट पेपर पर लिखा इस्तीफा, लोगों का भर आया दिल

Trending News : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा इस्तीफा वायरल हुआ, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। यह इस्तीफा किसी आम कागज पर नहीं, बल्कि टॉयलेट पेपर पर लिखा गया था और इसके पीछे एक कहानी थी, जो दिल को छूने वाली थी।

लिंक्डइन पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में सिंगापुर की एक बिजनेसवुमन ने बताया कि कैसे एक कर्मचारी ने यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि उसे अपनी कंपनी में 'टॉयलेट पेपर' जैसा महसूस हो रहा है. कर्मचारी का इस्तीफा पढ़कर लोगों का दिल भर आया. जब लोगों को इसकी वजह पता चली तो सब बहुत दुखी हो गए। उस आदमी ने लिखा “मैं खुद को टॉयलेट पेपर जैसा महसूस करता हूं। जब जरूरत पड़ी, तब तो काम लिया और फिर फेंक दिया।” इसका मतलब था कि उसे अपने ऑफिस में कोई इज्जत नहीं मिल रही थी। उसे लगा कि उसका बस इस्तेमाल किया जा रहा है। जब ये बात सोशल मीडिया पर आई तो बहुत लोगों को दिल से छू गई।

सिंगापुर की बिजनेसवुमन एंजेला योह ने जब एक कर्मचारी का यह इस्तीफा पढ़ा, तो अंदर तक हिल गईं. इसके बाद उन्होंने खुद से एक सवाल किया कि क्या हम अपने कर्मचारियों को केवल उनके काम के आधार पर आंकते हैं या उनकी पहचान और भावना को भी समझते हैं? उन्होंने कर्मचारी की कहानी को अपने लिंक्डइन अकाउंट पर शेयर किया, जो अब तक लाखों लोगों तक पहुंच चुकी है.

उन्होंने अपनी लिंक्डइन पोस्ट में लिखा, अपने कर्मचारी के कामों को इतना सराहिए कि जब वे आपसे अलग होने का फैसला करें, तो गुस्से में नहीं बल्कि शुक्रिया कहकर जाएं. उन्होंने यह भी कहा कि इस्तीफे में कर्मचारी के लिखे शब्दों ने उन्हें अंदर तक हिला कर रख दिया.

हालांकि, एंजेला ने अपनी पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया कि इस्तीफे की तस्वीर कर्मचारी की थी या यह सिर्फ उनकी लिंक्डइन पोस्ट के लिए एक प्रतीकात्मक तस्वीर थी.