ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 01 July 2023

जालंधर में अब ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंटों की खैर नहीं , DC विशेष सारंगल ने टीमें गठित की

Travel agents who cheat in Jalandhar are no longer safe, DC Sarangal formed special teams
Travel agents who cheat in Jalandhar are no longer safe, DC Sarangal formed special teams
जालंधर : जालंधर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंटों की अब खैर नहीं है। पहले अपने दफ्तर में सारा स्टाफ बदलने के बाद अब डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बाहर भी सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जालंधर जिले में ठगी करने वालों पर शिकंजा कसने ने लिए DC ने टीमों का गठन किया है। यह टीमें अलग-अलग स्थानों पर इमिग्रेशन कंपनियों के दफ्तरों में जाकर चेकिंग करेंगी। टीमों को स्पष्ट आदेश और निर्देश दिए हैं कि वह दफ्तर में बैठकर इमिग्रेशन कंपनी की चेकिंग नहीं डालेंगे। सदस्य खुद इमिग्रेशन कंपनी के दफ्तर में फिजिकली जाकर चेकिंग करेंगे। उनका सारा रिकॉर्ड, लाइसेंस भी चेक करेंगे और और इमिग्रेशन कंपनी से संबंधित जो भी उनके पास शिकायतें है, उनका निवारण करेंगे। DC ने इमिग्रेशन कंपनी के दफ्तरों की जांच के लिए जो टीमें गठित की हैं, वह पंजाब सरकार के आदेश पर बनाई गई हैं। DC ने इस कार्य को टाइम बॉन्ड कर दिया है। जो टीमें इस कार्य के लिए गठित की हैं, उन्हें हर सूरत में 10 जुलाई तक अपनी जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। DC विशेष सारंगल ने कहा कि पंजाब प्रोफेशनल ट्रैवल रेगुलेशन एक्ट-2014 की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। [metaslider id=25498]