ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 30 November 2021

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पोल से टकराकर 10 फीट उछली, डिवाइडर पर खड़े दो लोगों समेत 4 की मौत

Traumatic accident: The speeding car jumped 10 feet after hitting the pole uncontrollably, 4 people including two people standing on the divider died
Traumatic accident: The speeding car jumped 10 feet after hitting the pole uncontrollably, 4 people including two people standing on the divider died
[metaslider id=711] खरड़ : पंजाब के खरड़ से भयानक सड़क हादसे की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार एक तेज रफ्तार कार ने बेकाबू होकर सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर खड़े दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों लोग 25 फीट दूर जाकर गिरे। इसके बाद तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर स्ट्रीट लाइट के पोल से टकराकर करीब 10 फीट हवा में उछलती हुई सड़क के पार जाकर गिरी। वहीँ यह भीषण हादसा CCTV में कैद हो गया है। मिली जानकारी अनुसार हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और कई घायल हैं। जानकारी मिली है कि दुर्घटना में मरने वालों में दो राहगीर और दो कार सवार शामिल हैं। रविवार दोपहर 2.30 बजे CCTV में कैद यह हादसा रोंगटे खड़े करने वाला है। एक तेज रफ्तार वरना कार खरड़ से लुधियाना की ओर जा रही थी। कार यूनिवर्सिटी के पास पहुंची तो अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। कार हाईवे के बीच लगे स्ट्रीट लाइट का पोल तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। करीब 12 बार पलटी खाते हुई दूर जाकर गिरी। कार फुटओवर ब्रिज से भी टकराई। हादसा रविवार दोपहर 2.30 बजे के करीब का बताया जा रहा है। [metaslider id=9199]