ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 05 May 2022

जालंधर के फुटबाल चौक के पास दर्दनाक हादसा , ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

Traumatic accident near Jalandhar's football chowk, woman dies due to truck collision
Traumatic accident near Jalandhar's football chowk, woman dies due to truck collision
[metaslider id=711] जालंधर : महानगर में गुरुवार सुबह फुटबाल चौक के नज़दीक भयानक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बस्ती शेख के न्यू संत नगर की रहने वाली महिला अपने बच्चे और सास-ससुर के साथ सुबह-सुबह आदर्श नगर स्थित पार्क में सैर करने के लिए आई थी। सैर करने के बाद वे मोटर साइकिल पर वापिस लौट रहे थे। लेकिन वे जैसे ही फुटबाल चौक के नज़दीक पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद चारों लोग सड़क पर गिर गए। इसके बाद ट्रक चालक ने इमरजेंसी में ब्रेक लगाने की बजाय सड़क पर गिरी महिला के ऊपर से ट्रक निकाल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीँ इस हादसे में महिला की सास-ससुर औऱ तीन साल का बेटा घायल हो गए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। वहीँ लोगों ने घायलों को संभाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक्सीडेंट के बाद गुस्साए लोगों ने चिकचिक चौक पर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिय़ा। वहीँ मृतका के परिजनों का कहना था कि जब हादसा हुआ उस वक्त मौके पर पुलिस कर्मचारी भी चौक पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने चालक को नहीं पकड़ा और उसे भाग जाने दिया।परिजनों का कहना है कि पुलिस थोड़ी कोशिश करती तो ट्रक चालक को दबोचा जा सकता था। उन्होंने कहा जब तक ट्रक चालक गिरफ्तार नहीं होता, तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे। [metaslider id=9106]