ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 28 November 2021

दर्दनाक हादसा : श्मशान जाते समय ट्रक से टकराई मेटाडोर, 18 की मौत, कई अन्य घायल

Traumatic accident: Matador collided with truck while going to crematorium, 18 killed, many others injured
Traumatic accident: Matador collided with truck while going to crematorium, 18 killed, many others injured
[metaslider id=711] कोलकाता : बंगाल के नदिया जिले से बड़े सड़क हादसे की जानकारी मिली है। मिली जानकारी अनुसार एक भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, और कई जख्मी है। जानकारी अनुसार यह हादसा शनिवार देर रात हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में जख्मी कई और लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मिली जानकारी मुताबिक ये घटना उस वक़्त हुई जब उत्तर 24 परगना के बागदा से शव को लेकर 35-40 लोग मेटाडोर में सवार होकर नदिया जिले के नवद्वीप श्मशान घाट को जा रहे थे। वहीँ जब वे लोग हांसखाली के फूलबाड़ी इलाके में पहुंचे तो सड़क किनारे खड़ा पत्थर लदा एक ट्रक खड़ा था जिसे उनकी मेटाडोर तेज रफ्तार से टकरा गई। इस भयानक एक्सीडेंट में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग जख्मी हो गए। वहां मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। [metaslider id=9199] वहीँ मौके पर तुरंत राहत कार्य चलाया गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने 18 लोगों को मृत बताया। वहीँ कई अन्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीँ लोगों का कहना है कि सड़क खराब थी और कोहरा भी था, जिस वजह से यह हादसा हुआ है। वहीँ पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। [metaslider id=1461]