ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 29 June 2026

कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल

कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल

नेशनल न्यूज़ : यूपी के जिले कासगंज में सोमवार दोपहर लगभग 4 बजे एक बड़ा हादसा हो गया. पुलिस लाइन के पीछे निर्माणाधीन हाईवे पर अलीगढ़ स्थित चेतक एविएशन का एक प्रशिक्षु (ट्रेनी) विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण उड़ान के दौरान विमान का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वह बिजली के तारों में उलझ गया और हाईवे पर जा गिरा.

हादसे में विमान उड़ा रही महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हो गईं. स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायल पायलट को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है. विमान ने अलीगढ़ स्थित धनीपुर हवाई पट्टी से प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के दौरान विमान में दो प्रशिक्षु पायलट सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।