ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 04 December 2023

बड़ी खबर : प्रशिक्षण उड़ान के दौरान ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 पायलट की मौत

Big news: Trainee aircraft crash, 2 pilots killed
Big news: Trainee aircraft crash, 2 pilots killed
तेलंगाना : खबर है कि हैदराबाद से नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज सुबह एक पिलाटस पीसी 7 एमके II विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार इसमें 2 पायलट की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के तूपरन मंडल में हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के वक्त विमान में एक प्रशिक्षक और एक प्रशिक्षु पायलट मौजूद था। भारतीय वायु सेना ने यह जानकारी देते हुए कहा कि बेहद अफसोस के साथ भारतीय वायुसेना इस घटना की पुष्टि करती है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है। [metaslider id=25498]