ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 15 December 2023

दुखद घटना : दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी ...शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे की मौत

Tragic incident: Even the mehendi on the bride's hands was missing...groom died just two days after the wedding.
Tragic incident: Even the mehendi on the bride's hands was missing...groom died just two days after the wedding.
पंजाब : दुखद खबर मिली है कि पंजाब के मुक्तसर में जहाँ अभी दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी वहीँ उसका सुहाग उजड़ गया। दो दिन पहले जिस घर में शादी की खुशी थी वहीँ अब उस घर में मातम पसरा है। सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी अनुसार बठिंडा जिले के भीसीआना के पास सड़क हादसे में मुक्तसर के गांव कोटभाई के एक युवक की मौत हो गई। युवक की दो दिन पहले ही शादी हुई थी। हादसे की खबर जैसे ही घर पहुंची तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। गांव भर में शोक की लहर है। बताया जा रहा है मृतक युवक अपनी शेरवानी लौटाने बठिंडा गया था। गांव वापस आते वक्त यह हादसा हुआ। जान गंवाने वाला युवक राजस्व विभाग में पटवारी था। मृतक की पहचान गांव कोटभाई निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। [metaslider id=25498]