ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 11 September 2026

दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक

दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक

पंजाब : कीरतपुर साहिब में गांव मसेवाल के पास शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया । जानकारी अनुसार मनाली की तरफ से दोस्तों के साथ बाइक पर ट्रिप कर लौट रहे गुजरात निवासी 25 वर्षीय युवक उत्सव पांड्या की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी मुताबिक उत्सव अपनी बाइक पर सवार होकर मसेवाल के पास पहुंचा था।

इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रही एक कार के साथ उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भयानक था कि युवक ट्रक से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। नेशनल हाईवे की एंबुलेंस के जरिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।