ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 15 August 2026

जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत

जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत

जालंधर : 15 अगस्त के दिन जालंधर के अलास्का चौक में एक दर्दनाक हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक करतार बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।