ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 06 September 2023

अमृतसर में ट्रैफिक पुलिस व ऑटो चालक आमने सामने ,15 साल पुराने डीजल ऑटो पर कार्रवाई से भड़के

Traffic police and auto drivers face to face in Amritsar, angry over action against 15 year old diesel autos
Traffic police and auto drivers face to face in Amritsar, angry over action against 15 year old diesel autos
पंजाब : खबर है कि पंजाब के अमृतसर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा 15 साल पुराने डीजल ऑटो बंद करवाने के लिए सख्त एक्शन लिया जा रहा है। इसके विरोध में आज ऑटो चालकों ने शहर में चक्का जाम कर दिया। वहीँ भंडारी पुल पूरी तरह जाम कर दिया गया। ऑटो चालकों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ऑटो चालकों ने सड़कों पर ही ऑटो पार्क करके ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित कर दिया । शहर में जाम लगने के बाद तुरंत पुलिस भी हरकत में आई। भंडारी पुल पर बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने जाम में फंसे लोगों को निकालने के लिए कई रुट डायवर्ट भी किए। बता दें कि सरकार द्वारा 15 साल पुराने डीजल ऑटो को बंद करके नए इलेक्ट्रिक ऑटो लेने की स्कीम शुरू की हुई है। 15 वर्ष पुराने ऑटो शहर को प्रदूषित कर रहे है। वहीँ ऑटो चालकों का कहना पुलिस धक्केशाही कर ऑटो चालकों के धड़ाधड़ चालान कर ऑटो बंद कर रही है। जब तक उनके चालन माफ नहीं किए जाते वह इसी तरह संघर्ष करते रहेंगे। उनका कहना है कई गरीब ऑटो चालक ऐसे हैं जो इलेक्ट्रिक ऑटो अभी नहीं खरीद सकते। [metaslider id=25498]