ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 11 October 2021

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का आज 79वां बर्थडे , जानिए इस ख़ास दिन पर अमिताभ ने क्या बड़ा फैसला किया

Today is the 79th birthday of Bollywood megastar Amitabh Bachchan, know what big decision did Amitabh take on this special day
Today is the 79th birthday of Bollywood megastar Amitabh Bachchan, know what big decision did Amitabh take on this special day
[metaslider id="9199"] मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज 79वां बर्थडे हैं। आपको बता दे कि इस खास दिन के मोके पर अमिताभ ने एक बड़ा फैसला किया है।जानकारी मिली है कि अमिताभ बच्चन अब नहीं करेंगे पान मसाले का विज्ञापन , उन्होंने 'कमला पसंद' के साथ अपना करार खत्म कर दिया है। वहीँ इसकी जानकारी उन्होंने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर पोस्ट शेयर कर दी है। [metaslider id="1461"] वहीँ प्राप्त जानकारी अनुसार अमिताभ बच्चन के ब्लॉग पर उनके ऑफिस की ओर से जारी बयान है, 'कमला पसंद का विज्ञापन प्रसारित होने के कुछ दिन बाद अमिताभ बच्चन ने ब्रांड से संपर्क किया और पिछले सप्ताह इस करार खत्म करने का फैसला किया था। वहीँ जब अमिताभ इस ब्रांड से जुड़े थे, तो तब उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह सरोगेट विज्ञापन के अंतर्गत आता है। वहीँ अब अमिताभ बच्चन ने ब्रांड के साथ अनुबंध खत्म कर दिया है और प्रमोशन फीस भी वापस लौटा दी है।' आपको बता दे कि कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन रणवीर सिंह के साथ कमला पसंद पान मसाला के विज्ञापन में नजर आए थे। वहीँ इसके चलते शाहरूख खान, अजय देवगन की तरह पान मसाले का ऐड करने पर बिग बी को खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। [metaslider id="711"]