ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 14 July 2021

इंस्टाग्राम स्टार पत्नी की बेवफाई से तंग आकर पति ने बेटा-बेटी समेत निगला जहर, बाप-बेटी की मौत, बेटे की हालत गंभीर

Tired of infidelity of Instagram star wife, husband swallows poison including son and daughter, father and daughter die, son's condition is critical
Tired of infidelity of Instagram star wife, husband swallows poison including son and daughter, father and daughter die, son's condition is critical
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो स्टार पत्नी की बेवफाई से तंग पति द्वारा दो छोटे बच्चों समेत जहर निगलने की खबर मिली है । उसने पहले दोनों बच्चों को सल्फास दी और फिर खुद भी खा ली। जिससे पति व 5 साल की बेटी की मौत हो गई जबकि 6 साल का बेटा अस्पताल में जिंदगी व माैत से जूझ रहा है। उसकी पत्नी ने बिना तलाक के ही दूसरी शादी रचा ली थी। पुलिस ने थाना नूरमहल में आरोपी पत्नी व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नूरमहल के गांव पंडौरी जगीर के हरदीप सिंह ने बताया कि उसके भाई जसप्रीत सिंह की 8 साल पहले अमनदीप कौर से शादी हुई थी। जिसके बाद उनके दो बच्चे बेटा सहजप्रीत (6) और बेटी मनरूप (5) पैदा हुए। अमनदीप कौर इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो बनाकर डालती रहती थी। वहीं, उसकी किसी युवक से पहचान हुई और 2 साल पहले व पति व बच्चों को छोड़कर चली गई। [metaslider id="1461"] इंस्टाग्राम पर उसके डांस वीडियो की खुलकर तारीफ में लाइक व कमेंट करने वाले फैन बने युवक से उसकी दोस्ती हो गई। जिसके बाद उसने उसी के साथ दूसरी शादी रचा ली। शादी के बाद वह जसप्रीत पर तलाक देने के लिए दबाव डालने लगी। बच्चों के भविष्य को देखते हुए जसप्रीत इससे इन्कार करता रहा। उन्होंने परिवार वालों से भी बात की तो सब कहने लगे कि उसे समझा-बुझाकर वापस ले आएंगे। हालांकि इसके बावजूद वह घर नहीं लौटी। इसके बाद वह जसप्रीत को धमकाने लगी। इन धमकियों से जसप्रीत काफी आहत रहने लगा। पत्नी की बेवफाई व धमकियों से तंग जसप्रीत ने अपने दोनों बच्चों मनरूप व सहजप्रीत समेत जहर निगल लिया। इसके बाद तीनों को नकोदर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जसप्रीत और बेटी की बुधवार सुबह मौत हो गई। वहीं, सहजप्रीत की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। थाना नूरमहल की पुलिस ने मृतक के पिता के बयान लेने के बाद आरोपी पत्नी जसप्रीत कौर, व उसके साथियों के खिलाफ मरने के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। [metaslider id="5345"]     source link