Thursday, 14 December 2023
Punjab
कपूरथला में सड़क पार कर रही महिला को टिप्पर ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत, घटना CCTV में कैद
कपूरथला : कपूरथला जिले के गांव डडविंडी में एक सड़क दुर्घटना का खौफनाक वीडियो सामने आया है। हादसे में महिला की जान चली गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार मनजीत कौर पत्नी सुच्चा सिंह निवासी गांव डडविंडी जब सड़क पार कर रही थीं तो तो एक टिप्पर ने उन्हें टक्कर मार दी और वह टिप्पर के नीचे आ गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई। इसके बाद उन्हें कपूरथला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिवार के बयान पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
[metaslider id=25498]