ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 03 December 2023

पंजाब में बदला सभी स्कूलों का समय, जाने नया टाइम टेबल

Winter holidays announced in all schools of Punjab, know how long they will remain closed
Winter holidays announced in all schools of Punjab, know how long they will remain closed
पंजाब : खबर है कि पंजाब में कई जिलों में पड़ रही धुंध के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त व निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जानकारी अनुसार अब स्कूल सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलेंगे। यह आदेश सोमवार से लागू होंगे। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर यह कदम उठाया है। यह आदेश सारे प्राइमरी, मिडिल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लागू होंगे। [metaslider id=25498]