Friday, 11 April 2025
Punjab
पंजाब में तीन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, वरुण रूजम को परिवहन विभाग में जिम्मेदारी
पंजाब : पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने एक साथ तीन सीनियर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। शुक्रवार को सरकार की तरफ से आईएएस अधिकारियों के तबादले को लेकर आदेश जारी किए गए हैं।
ट्रांसफर किए गए आईएएस अधिकारियों में डीके तिवारी, वरुण रूजम और कमल किशोर यादव शामिल हैं। 1994 बैच के आईएएस अधिकारी डीके तिवारी को परिवहन विभाग से संसदीय कार्य विभाग में भेजा गया है। 2004 के आईएएस अधिकारी वरुण रूजम को आबकारी आयुक्त, पंजाब एवं कर आयुक्त, पंजाब से हटाकर परिवहन विभाग में प्रशासनिक सचिव के अलावा आबकारी एवं कर विभाग के आयुक्त के तौर पर नियुक्त किया गया है।
वहीं 2005 के आईएएस अधिकारी कमल किशोर यादव को प्रशासनिक सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के साथ प्रशासनिक सचिव, निवेश प्रोत्साहन विभाग के अलावा प्रशासनिक सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग प्रोत्साहन विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है।