ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 22 April 2023

PM नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी, हाई अलर्ट पर केंद्रीय एजेंसियां

Threats to kill PM Narendra Modi, central agencies on high alert
Threats to kill PM Narendra Modi, central agencies on high alert
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को केरल जाएंगे। उनके इस दौरे को देखते हुए केरल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। खबर है कि पीएम मोदी के केरल दौरे से पहले एक बड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केरल यात्रा से पहले धमकी भरा पत्र सामने आया है। केरल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आत्मघाती बम हमले की धमकी वाले एक पत्र की जांच शुरू की है । लेटर भेजने वाले ने 24 अप्रैल को पीएम मोदी की कोच्चि यात्रा के दौरान आत्मघाती हमले की धमकी दी है। इस पत्र में भेजने वाले का नाम और पता सब कुछ लिखा गया है। इसके तुरंत बाद पुलिस वहां तक पहुंच गई जिसका नाम पत्र में लिखा था। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वो डर गया और सभी आरोपों से इंकार किया है। उसने कहा कि किसी ने मुझे फंसाने के लिए मेरा नाम लेटर के ऊपर लिख दिया है। जबकि मुझे मालूम तक नहीं है कि ये मैटर क्या है? हालांकि केरल में हाई अलर्ट है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट में भी चेकिंग बढ़ गई है। वहीँ बीजेपी स्टेट चीफ के. सुरेंद्रन ने कहा कि पीएम मोदी के जो कार्यक्रम है वो तय समय पर होंगे। हालांकि सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। [metaslider id=25498]