ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 21 May 2025

लुधियाना DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

लुधियाना DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

लुधियाना : आज लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने से धमकी मिलने की खबर है जिसे हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है ये धमकी एक ईमेल के जरिए मिली है। ईमेल मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया।

[metaslider id=40380] [metaslider id=34140]

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि धमकी देने वाले ने किस आईपी एड्रेस से ईमेल भेजा है। वहीँ बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वायड डीसी कार्यालय पहुँच गया और जांच शुरू की। पुलिस आयुक्त ने कहा कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है और साइबर सेल को भी ईमेल की ट्रैकिंग के लिए सक्रिय कर दिया गया है।