ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 06 November 2021

अमेरिका में म्यूजिक शो देखने पहुंची हज़ारों लोगों की भीड़ हुई बेकाबू, भगदड़ में 8 लोगों की हुई मौत

Thousands of people gathered to watch music shows in America, 8 people died in stampede
Thousands of people gathered to watch music shows in America, 8 people died in stampede
[metaslider id=9199] टेक्सास : बड़ी खबर प्राप्त हुई है कि अमेरिका के टेक्सास में एस्ट्रोवर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में लोगों की भीड़ के बेकाबू होने के बाद भगदड़ मचने से 8 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार घटना में करीब 300 लोग घायल हुए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 9 बजे की है, जब रैपर ट्रैविस स्कॉट वहां परफॉर्म कर रहे थे। मिली जानकारी अनुसार ये शो देखने के लिए करीब 50 हजार लोग जमा हुए थे। वहीँ शो के दौरान एक भीड़ स्टेज की तरफ बढ़ने लगी। जिससे कुछ लोग घबरा गए और धक्का-मुक्की करने लगे। अफरा तफरी का माहौल बन गया और कुछ लोग वहीं पर बेहोश हो गए। [metaslider id=1461] वहीँ मिली जानकारी अनुसार इस घटना में 8 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीँ इस घटना में करीब 300 लोग घायल हुए, जिसमें से 23 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी सामने आयी है कि इस फेस्टिवल में एंट्री के समय भी लोग ऐसे ही भाग रहे थे। और लोगों ने एंट्री लेने के लिए बैरिकेड तक तोड़ दिए। [metaslider id=711]