ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 07 December 2022

पंजाब में शादियों में जाकर पैग लगाने वाले हो जाएं सावधान, CM मान ने जारी किए ये आदेश

CM Bhagwant Mann refuses to take Z+ security
CM Bhagwant Mann refuses to take Z+ security
[metaslider id=24944] चंडीगढ़ : पंजाब में शादियों में जाकर पैग लगाने वालों के लिए अहम खबर है वे अब सावधान हो जाएं । बता दे कि राज्य भर में जल्द ही पंजाब पुलिस द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ बड़े स्तर पर मुहिम शुरू की जाएगी। इस मुहिम के तहत सबसे पहले पंजाब भर में मौजूद मैरिज पैलेस के बाहर एल्को मीटर लेकर स्पेशल एंटी ड्रंक एंड ड्राइव नाके लगाने के लिए कहा गया है। इस संबंधित मुख्यमंत्री के आदेशों पर गृह सचिव द्वारा डी.जी.पी. को निर्देश दिए गए है। जानकारी के अनुसार राज्य गृह सचिव द्वारा डी.जी.पी. यादव को पत्र भेजा गया है, जिसमें निर्देश दिए गए है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए सख्ती की जाए। [metaslider id=25498]