ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 07 September 2021

जालंधर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला में इस बार कोविड सावधानियों के साथ श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा के दर्शन

This time in Jalandhar's famous Shri Siddha Baba Sodal Mela, Kovid will be able to see Baba with precautions
This time in Jalandhar's famous Shri Siddha Baba Sodal Mela, Kovid will be able to see Baba with precautions
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर का प्रसिद्ध बाबा सोढल का मेला इस बार 18 से 20 सितंबर को होने जा रहा है । आज मंगलवार को श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर प्रबंधक कमेटी के साथ हुई बैठक के बाद प्रशासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। हालाँकि पिछली बार कोरोना महामारी के चलते मेले मे श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा दी गई थी। वहीँ इस बार भी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड से जुड़ी सावधानियों का पालन करना होगा जैसे मास्क पहनना , सोशल डिस्टेंस जैसी सावधानियों का पालन करना होगा। जालंधर के डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल व एसएसपी नवीन सिंगला ने कहा कि प्रशासन की तरफ से बाबा सोढल मेले के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। [metaslider id="1461"] वहीँ मेला कमेटी से बैठक के बाद एडीसी अमरजीत बैंस ने बताया कि मेले के दौरान पार्किंग, सुरक्षा, सफाई के अलावा सेहत सहूलियतों का भी इंतजाम किया जाएगा । इसके अलावा वहां मेले में अस्थायी टॉयलेट्स में पानी की निर्विघ्न सप्लाई दी जाएगी। वहीँ पुलिस की और से सुरक्षा के साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट भी किया जाएगा। वहीँ मेला प्रबंधकों ने भी भरोसा दिया है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना सावधानियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। [metaslider id="9199"]