ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 28 August 2025

पंजाब में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचा रहा सेना का ये खास वाहन

पंजाब में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचा रहा सेना का ये खास वाहन

पंजाब : पंजाब में बाढ़ से बचाव के लिए सेना व अर्धसैनिक बल के जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं। हेलिकॉप्टर रूद्र और चिनूक के बाद लोगों को बचाने के लिए सेना ने अब अपना स्पेशल मोबिलिटी व्हीकल (एसएमवी) एटीओआर एन-1200 पानी में उतार दिया है।

फिलहाल इसे आर्मी की ऑपरेशनल क्षमता बढ़ाने के लिए सिक्किम जैसे दुर्गम क्षेत्रों के लिए तैनात किया गया था, लेकिन अब सेना इनका इस्तेमाल पंजाब में अत्यधिक बाढ़ ग्रस्त व चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में कर रही है। अमृतसर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान के तहत ऐसे वाहनों को तैनात किया है। यह खास किस्म का वाहन न केवल जमीन बल्कि पानी, बर्फ, रेगिस्तान, घने जंगलों, दलदल, टीले और चट्टानी क्षेत्र में भी आसानी से चल सकता है। नौ लोगों की क्षमता वाले इस एसएमवी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह वाहन पानी में तैर भी सकता है।

ऑफ रोड और गहरे पानी में गतिशीलता की क्षमता के साथ आपदा राहत कार्याें के लिए इस वाहन को तैयार किया गया है। अमृतसर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों तक पहुंचकर इन वाहनों ने उन्हें सकुशल बाहर निकाला।इस उन्नत किस्म के वाहन को हाल ही भारतीय सेना में शामिल किया गया है।