Sunday, 21 September 2025
Jalandhar
इस बार दिवाली पर जालंधर में इन जगहों पर बिकेंगे पटाखे
जालंधर : जिला मैजिस्ट्रेट डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि इस बार दीवाली पर अस्थायी पटाखा मार्किट के लिए दो स्थान निर्धारित किए गए हैं। इस बार चारा मंडी लंबा पिंड और लायलपुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड,में अस्थाई पटाखा मार्किट लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि हर साल बर्ल्टन पार्क में पटाखा मार्किट लगती है, लेकिन इस साल वहां निर्माण और नवीनीकरण कार्य के कारण मार्किट नहीं लगाई जा सकती। उन्होंने बताया कि नगर निगम कमिश्नर द्वारा उपयुक्त स्थानों की व्यवहार्यता जांच के बाद रिपोर्ट पेश की गई। जिसको मुख्य रखते हुए चारा मंडी लंबा पिंड और लायलपुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड चयन किया गया।