Thursday, 02 March 2023
LUDHIANA
Smart City Mission के तहत पंजाब का ये जिला पहले नंबर पर
लुधियाना : खबर है कि केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन को लेकर जो रैंकिंग की गई है उसमें लुधियाना पंजाब में पहले नंबर पर पहुंच गया है। यहां बताना उचित होगा कि शहरी विकास मंत्रालय द्वारा 2015 के दौरान स्मार्ट सिटी बनाने के लिए मार्क किए गए पहले 100 शहरों में लुधियाना का नाम शामिल किया गया था। इस योजना के अंतर्गत मंजूर किए गए प्रोजेक्टों को शुरू व पूरा करने की प्रोग्रेस रिपोर्ट के आधार पर शहरों की रैंकिंग फिक्स की जाती है। इस संबंधी 2023 के लिए जारी की गई रिपोर्ट के आधार पर लुधियाना को पंजाब में पहला नंबर दिया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल जालंधर ने पंजाब में पहला स्थान हासिल किया था और लुधियाना दूसरे नंबर पर था लेकिन इस बार लुधियाना पहले नंबर पर चल रहा है और अमृतसर ने भी जालंधर को पीछे छोडकर दूसरा नंबर हासिल कर लिया है हालांकि अमृतसर को नेशनल लेवल पर 68 व जालंधर को 88 रैंक मिला है।
[metaslider id=25498]