Sunday, 13 August 2023
bollywood
इस बॉलीवुड अभिनेता के पास है 6 करोड़ की धांसू कार, फीचर्स जानकर हो जाओगे हैरान
बॉलीवुड न्यूज़ : आपको बता दे बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपने अलग स्टाइल और एक्शन मूवी के लिए मशहूर हैं। ख़ास बात है कि अजय को गाड़ियों का भी शौक है। प्राप्त जानकारी अनुसार उनके कारों के बेड़े में Rolls-Royce Cullinan जैस दमदार कार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय देवगन के पास Rolls-Royce के अलावा Mercedes-Benz marvels, Mercedes Maybach GLS600, BMW 7-Series, Range Rover Vogue, Audi Q7, Mini Cooper और Audi A5 Sportback जैसे शानदार कार हैं।
वहीँ अगर बात करे तो Rolls-Royce Cullinan कंपनी की 5 सीट फुल्ली लग्जरी कार है। यह कार बाजार में शुरुआती कीमत 6.95 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में 6750 cc का बड़ा इंजन मिलता है। यह इंजन 563.0 Bhp की हाई पावर देता है। इस लग्जरी कार में BS6 इंजन के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। Rolls-Royce Cullinan में 560 लीटर का बूट स्पेस दिया गया। इसमें 2 कलर ऑप्शन हैं। इसमें केवल पेट्रोल वर्जन आता है। यह कार सड़क पर 9.5 kmpl की माइलेज देती है।
Rolls-Royce Cullinan जानदार 900 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इसमें 8 स्पीड गियरबॉक्स है और डुअल 12-इंच का रियर पैसेंजर डिस्प्ले लगाया गया है। इसमें फोल्ड आउट आर्मरेस्ट, मसाज फ़ंक्शन के अलावा वाईफाई हॉटस्पॉट और हेड-अप डिस्प्ले मिलता है। सेफ्टी के लिए कार में एयरबैग, नाइट विजन, ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, लेन चेंज अलर्ट जैसे एडवांस फीचर्स हैं।
[metaslider id=25498]