ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 06 November 2024

आपकी ये गलत आदत बढ़ाती है बिजली का बिल , जानकर हो जाओगे हैरान

आपकी ये गलत आदत बढ़ाती है बिजली का बिल , जानकर हो जाओगे हैरान

लाइफस्टाइल : आज के समय में जब बढ़ा हुआ बिजली बिल हमारे हाथों में आता है तो हमें जोर का झटका लगता है.लेकिन क्या आप जानते हैं मामूली लापरवाही से भी बिजली बिल में बढ़ोतरी होती है?

बिजली के इस्तेमाल के बिना आज के युग में रहना नामुमकिन है. सुविधाजनक जिंदगी गुजारने के लिए इंसान उसका आदी भी हो गया है. रोजमर्रा के इस्तेमाल में आनेवाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कभी-कभी हमें जोर का झटका देते हैं. उन्हीं झटकों में से एक है बढ़ी हुई बिजली बिल का आना. छोटी-छोटी गलती बिजली की बढ़ी हुई शक्ल की सूरत में सामने आती है. आप सोचने लगते हैं कि आखिर क्या वजह है बिल ज्यादा आने का.

वहीँ बिजली की बचत करने से आपके हर महीने के खर्चों में बचत हो सकती है। बिजली की बचत करने के लिए अक्सर लोग पंखे, लाइट या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक के ऑन होने पर उसे तुरंत ऑफ करने का सोचते है। कम से कम बिजली बिल आए इसके लिए एसी को भी कमरा बंद कर चलाते है। यहां तक कि सर्दियों में गीजर भी एक बार चलाने के बाद उसमें थोड़ा ठंडा पानी मिलाकर ही नहाते होंगे। ऐसे तमाम तरीके हैं जिसे कई लोग बिजली की खपत कम हो इसलिए अपनाने की कोशिश करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिजली बिल बढ़ाने में आपकी एक और गलती शामिल है जिसके बारे में शायद आपको अंदाजा भी न हो।

दरअसल, बिजली के बोर्ड पर चार्जर को लगाकर छोड़ देने की आदत बिजली की अधिक खपत की जिम्मेदार हो सकती है। जी हां, अगर आप स्विच ऑन के साथ चार्जर लगाकर रखते हैं और सोचते हैं कि फोन चार्ज न होने पर बिजली का कोई बिल नहीं आता है तो ये आपकी एक बड़ी गलतफहमी है। बिजली के बोर्ड पर चार्ज के लगे रहने से भी बिजली की खपत होती है और इससे भी यूनिट कटता है।

अगर आप बिजली से चलने वाले उपकरण को इस्तेमाल के बाद पावर बोर्ड में लगा रहने देते हैं, जिससे आपके उपकरण स्टैंड बाइ मोड में चले जाते हैं. जाहिर तौर पर हमें लगता है कि ये ऊर्जा की खपत नहीं कर रहे, मगर ऐसा नहीं होता. दिन भर देर तक पावर मिलते रहने की वजह से बिजली बिल में इजाफा होता है. टेलीविजन, माइक्रोवेव, कॉफी मिक्सर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और कंप्यूटर इत्यादि बिजली से चलने वाले उपकरण हैं. उनके इस्तेमाल के फौरन बाद आपको चाहिए कि पावर बटन बंद कर दें या तार पावर बोर्ड से निकाल दें.