ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 30 July 2022

जालंधर के गुज्जा पीर रोड़ पर स्थित अल्फा इंडस्ट्री में हुई चोरी , लाखों की नगदी व सामान ले गए चोर

thieves took away cash and goods worth lakhs from alfa industry
thieves took away cash and goods worth lakhs from alfa industry
[metaslider id=24944] जालंधर : खबर है कि चोरों ने गुज्जा पीर रोड पर स्थित सैनिटरी का सामान बनाने व बेचने वाली फर्म अल्फा इंडस्ट्री के ताले तोड़ डाले। मिली जानकारी अनुसार चोर गल्ले में पड़ा कैश व पीतल की तैयार टूंटियां व अन्य सैनिटरी का सामान भी चोरी करके ले गए। [metaslider id=25498] प्राप्त जानकारी अनुसार चोरों ने अल्फा इंडस्ट्री से करीब साढ़े 4 लाख रुपए कैश चोरी किए हैं, जबकि साढ़े 7-8 लाख के बीच का सामान भी चोरी करके ले गए हैं। वहीँ अल्फा इंडस्ट्री के मालिक, धीरज जैन के अनुसार चोरों ने ताले तोड़कर पहले गोदाम से ही चोरी की है, जबकि अंदर ही एक अन्य गोदाम भी था। उसके भी ताले तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वह तोड़ नहीं पाए। नहीं तो और नुक्सान हो जाता। वहीँ मौके पर पहुंची थाना 8 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी। [metaslider id=24910]