ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 24 July 2021

जालंधर में झंडियावाला पीर चौक के पास चोरों ने एक करियाना दुकान को बनाया निशाना , पुलिस पहुंची मोके पर

Thieves targeted a grocery shop near Jhandiawala Peer Chowk in Jalandhar, police reached the spot
Thieves targeted a grocery shop near Jhandiawala Peer Chowk in Jalandhar, police reached the spot
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में बेखौफ चोर आये दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है । यहाँ शहर में झंडियावाला पीर चौक के पास चोरों ने एक किराना की दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान में रखे सिगरेट, बीड़ी और गुटखा के पैकेट पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है चोरी किए गए माल की कीमत करीब 40 हजार के आसपास है। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित दुकान मालिक के बयान दर्ज कर आरोपितों की तलाश में इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। घटना की जानकारी देते हुए शर्मा जनरल स्टोर के मालिक सुनील शर्मा ने बताया कि रोज की तरह वह बीते शुक्रवार भी रात करीब 9:30 बजे अपनी दुकान पर ताला लगा कर घर चले गए। [metaslider id="1461"] शनिवार सुबह जब वह अपनी दुकान पर आए तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और शटर आधा खुला हुआ था अंदर जाकर देखने पर दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ था। दुकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।इसके अलावा दुकान के गल्ले में रखा कैश भी चोर अपने साथ ले गए हैं। [metaslider id="5345"]     source link