ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 26 October 2021

जालंधर में चोरों के हौसले बुलंद ,पत्रकार के घर को बनाया निशाना , दिन दहाड़े ले गए कीमती सामान

Thieves raised their spirits in Jalandhar, targeted journalist's house, took away valuables in broad daylight
Thieves raised their spirits in Jalandhar, targeted journalist's house, took away valuables in broad daylight
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि दिनदहाड़े ही चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीँ आये दिन पंजाब में होने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दे कि जालंधर में पीपीआर मॉल इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के फ्लैटों में एक मामला सामने आया है जिसमे पत्रकार विशु आनंद पुत्र विजय आनंद के घर को चोरों ने दिनदहाड़े निशाना बनाया है। उनके घर से चोर 50 इंच की एलसीडी, 8000 नकद चोरी कर ले गए । इसके अलावा घर में लगी टूटियां और कुछ कीमती सामान भी चोर ले गए। विशु आनंद का कहना है कि जब वह कल सुबह 11 बजे काम पर गए और शाम को 6 बजे लौटे तो उनके घर के दरवाजे खुले थे और उनके घर का सारा सामान बिखरा हुआ था व ताले टूटे हुए थे। जब पूरे मामले पर विचार किया तो पता चला कि चोरों ने घर के अंदर के ताले तोड़कर चोरी की है। घर के मुखिया विश आनंद ने मौके पर पुलिस को बुलाया और एफआईआर दर्ज कर ली गई है, अब देखना होगा कि पुलिस इन चोरों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है। [metaslider id="9199"]