Saturday, 10 July 2021
Jalandhar
जालंधर में चोरों के हौसले बुलंद , कोर्ट पार्किंग से ASI की बाइक ही चोरी कर ले गए
[metaslider id="9199"]
जालंधर : जालंधर में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि कोर्ट कॉम्प्लेक्स की पार्किंग से सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) की ही बाइक चोरी कर ले गए । मिली जानकारी के अनुसार चोर बाइक के साथ उसके साइड बैग में रखे लूट, विदेश भेजने के नाम पर ठगी व मारपीट के तीन केसों का रिकॉर्ड भी ले उड़े। पुलिसकर्मी अदालत में नशे के केस में आरोपी की बेल एप्लीकेशन का रिकॉर्ड पेश करने गया था। वापस लौटने पर बाइक के साथ रिकॉर्ड भी गायब देख उसके होश उड़ गए। वह तुरंत पुलिस थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
[metaslider id="711"]
रामा मंडी के न्यू गणेश नगर में रहने वाले ASI हरभजन लाल ने कहा कि वह थाना जालंधर कैंट के अधीन आती परागपुर चौक में तैनात है। शुक्रवार को वह सुबह 10 बजे बाइक पर कोर्ट कॉम्प्लेक्स आया था। उसे 4 काम सौंपे गए थे। जिनमें पहला काम एडिशनल सेशन जज की कोर्ट में NDPS एक्ट के तहत पकड़े आरोपी की जमानत याचिका का रिकॉर्ड पेश करना था। वह कोर्ट कॉम्प्लेक्स पहुंचा और अपनी बाइक कोर्ट कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में खड़ी कर दी। इसके बाद वह एडिशनल सेशन जज की कोर्ट में गया और वहां NDPS एक्ट के आरोपी की बेल एप्लीकेशन का रिकॉर्ड पेश किया। वहां से वो करीब 12.05 बजे फ्री होकर आ गया।
कोर्ट कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में पहुंचा तो उसकी बाइक गायब थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद उसने तुरंत थाना नई बारादरी पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दी।
[metaslider id="1461"]
source link