Saturday, 27 February 2021
National
20 फीट लंबी सुरंग खोद चोरों ने लगायी डॉक्â€टर के तहखाने में सेंध, करोड़ों की चांदी पर किया हाथ साफ
[metaslider id="711"]
जयपुर ( सनी ): पिंकसिटी के नाम से मशहूर जयपुर के वैशाली नगर से करोड़ों रुपये की चांदी की चोरी का मामला सामने आया है। शहर के नामी हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन के घर से बीते बुधवार को चोरों ने करोड़ों रुपये की चांदी पर हाथ साफ कर दिया। आपको जानकर हैरानी होगी की इसके लिए चोरों ने डॉक्â€टर के घर के ठीक पीछे करीब 20 फीट लंबी सुरंग खोदी। इसके बाद घर के बेसमेंट में रखे लोहे की तीन बक्â€सों से चांदी की सिल्लियां और जेवर निकाल लिये। जानकारों का कहना है कि चोरी का ये आइडिया हॉलीवुड मूवी से चुराया गया होगा।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आम्रपाली सर्किल के डी-ब्लॉक में रहने वाले डॉक्â€टर ने शुक्रवार को चोरी की शिकायत दर्ज करवायी।
[metaslider id="9199"]
डॉक्â€टर ने दर्ज करवायी गई एफआइआर में चांदी का वजन और कीमत की जानकारी नहीं दी है। पुलिस का अनुमान है कि लोहे के बक्â€सों को देखकर लगता है कि इसमें कई क्विंटल चांदी होगी जिसकी कीमत करोड़ों में हो सकती है। इन बक्â€सों को जमीन में गाड़कर रखा गया था और उसके ऊपर से टाइल्स लगाकार पक्â€का फर्श भी बनाया गया था।
[metaslider id="5345"]
source link