ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 13 September 2021

जालंधर में ASI को धक्का देकर पुलिस कस्टडी से हथकड़ी समेत भागा चोर

Thief escaped from police custody with handcuffs after pushing ASI in Jalandhar
Thief escaped from police custody with handcuffs after pushing ASI in Jalandhar

[metaslider id="711"]

जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर मिली है कि यहाँ पुलिस हिरासत से चोरी का आरोपी हथकड़ी समेत फरार हो गया। हालाँकि पुलिस ने उसे कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया था। वहीँ इसके बाद उसे साथ लेकर पुलिस ने चोरी की बाइक को रिकवर करने के लिए रेड की। और वहीँ वापसी में उसने चालाकी से घबराहट का बहाना बनाया और पानी माँगा । जब ASI उसे पानी पिलाने नीचे उतरा तो चोर ASI को धक्का देकर साथ लगते खेतों से भाग निकला। वहीँ मिली जानकारी अनुसार इसके बाद पुलिस ने अब इस मामले में लापरवाही बरतने पर महिला सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कांस्टेबल व फरार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक सब इंस्पेक्टर सीमा ,एएसआई नरिंदर सिंह, हेड कांस्टेबल शिंगारा सिंह प्राइवेट गाड़ी में चोरी के आरोप मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी प्रतापपुरा को साथ लेकर गए थे। और आरोपी मनप्रीत सिंह पुलिस के पास एक दिन के रिमांड पर था। मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम उसे चोरी की बाइक बरामद करवाने के लिए साथ लेकर गई थी। [metaslider id="1461"] वहीँ रेड के बाद पुलिस टीम आरोपी को वापस थाना लांबड़ा लेकर आ रही थी । रस्ते में आरोपी मनी ने अपनी छाती पर हाथ रख लिया और कहने लगा कि बहुत घबराहट हो रही है। मुझे जल्दी पानी पिलाओ। इसे सुन एएसआई नरिंदर सिंह अगली सीट से उतरा और पानी निकालने के लिए पिछली सीट का दरवाजा खोला। वहीँ मौका देख मनप्रीत मनी Asi को धक्का देकर हथकड़ी समेत बाहर निकलकर फरार हो गया।इसके बाद पुलिस की टीम ने उसका पीछा करने की कोशिश की लेकिन रात के अँधेरे का फायदा उठा आरोपी पकड़ में नहीं आया। आरोपी पर गैस सिलिंडर चोरी का आरोप था। प्राप्त जानकरी अनुसार इस बारे में करतारपुर के डीएसपी सुखपाल सिंह ने कहा कि आरोपी के फरार होने के बाद आसपास के इलाकों में 3 थानों की पुलिस लगाई गई। वहीँ इसके बाद अगले ही दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके आलावा उन्होंने कहा कि जिस एएसआई नरिंदर सिंह की लापरवाही से आरोपी भागा था, उसी ने उसे पकड़ा है। और वहीँ अभी उस टीम के खिलाफ केस जरूर दर्ज किया गया लेकिन कोई विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है। [metaslider id="9199"]