Sunday, 23 June 2024
Jalandhar
जालंधर में चार दिन के लिए फगवाड़ा गेट सहित बंद रहेंगी ये मशहूर मार्किट
जालंधर : जालंधर में फगवाड़ा गेट मार्कीट मे इलैक्ट्रिकल और इलैक्ट्रॉनिक्स के दुकानदारों की संयुक्त बैठक प्रधान अमित सहगल और प्रधान बलजीत सिंह अहलूवालिया के नेतृत्व में हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि पिछले लगभग 12 सालों की तरह इस साल भी गर्मियों की छुट्टियों के चलते इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की सभी दुकानें 27 जून से लेकर 30 जून तक बंद रहेगी।
सहगल और आहलूवालिया ने बताया कि फगवाड़ा गेट में बिजली के सामान, पंखे, कूलर ,गीजर, इन्वर्टर बैटरी, एयरकंडीशनर, एल.ई.डी, रैफ्रिजरेटर, सोलर सिस्टम, पम्प इत्यादि की सभी दुकानें इन दिनों में बंद रहेंगी जो लवकुश चौक, फगवाड़ा गेट, चहार बाग ,भगत सिंह चौक, पंजपीर ,आहूजा मार्किट, शेरे पंजाब मार्कीट, रेलवे रोड मार्कीट, जगदंबे मार्कीट, गुरुनानक मार्कीट,सिन्धु मार्कीट और प्रताप बाग इत्यादि क्षेत्र में स्थित हैं।