Friday, 19 May 2023
Punjab
पंजाब में कब्जाधारियों पर होगी सख्ती , CM भगवंत मान ने 31 मई तक सरकारी जमीन से कब्जे छोड़ने की अपील की
पंजाब : पंजाब की पंचायती, शामलात व जंगलात विभाग समेत अन्य सरकारी जमीनों पर कब्जे करने वालों के खिलाफ अब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। CM भगवंत मान ने रसूखदार लोगों से 31 मई तक सरकारी जमीन से कब्जे छोड़ने की अपील की है। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट भी किया।
CM भगवंत मान ने कहा कि अब निर्धारित समयावधि तक सरकारी जमीन से कब्जे नहीं छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पंजाब सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर मुहिम छेड़ी जाएगी। मान ने विशेष तौर पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे करे बैठे रसूखदार लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाने की बात कही है।
पंचायती विकास मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि सरकारी जमीन छुड़वाने की दूसरी मुहिम 14 मई से शुरू की गई। पंजाब सरकार ने बीते तीन-चार दिन में राज्य की विभिन्न जगहों से 469 एकड़ पंचायती जमीन छुड़वाई गई है। जबकि लोगों ने बीते 6 दिन में 189 एकड़ सरकारी जमीन से खुद ही कब्जा छोड़ दिया।
मंत्री धालीवाल ने बताया कि साल 2022 में भी लोगों ने 3396 एकड़ सरकारी जमीन खुद ही छोड़ दी थी। इस बार भी जो लोग स्वयं सरकारी जमीन से कब्जा छोड़ देंगे, उनपर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन जो लोग ऐसा नहीं करेंगे, पंजाब सरकार 1 जून से उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि जमीन कम हो या अधिक, हर हाल में सरकारी जमीन से कब्जा छुड़ाया जाएगा।
[metaslider id=25498]