ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 27 October 2021

पंजाब में पटाखों की बिक्री पर नहीं लगेगा प्रतिबंध , CM चन्नी बोले- मैंने खुद पटाखे बेचे है और व्यापारियों का दर्द समझता हूँ

Punjab Election 2022: Congress released the list of eight more candidates, Charanjit Channi will also contest from this area
Punjab Election 2022: Congress released the list of eight more candidates, Charanjit Channi will also contest from this area
[metaslider id="9199"] लुधियाना : पंजाब में पटाखों की बिक्री को लेकर बड़े जानकारी मिली है। मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पटाखे बेचने पर प्रतिबंध नहीं लगेगा । वहीँ CM चन्नी ने कहा कि उन्होंने खुद पटाखे बेचे हैं, इसलिए वह व्यापारियों के दर्द को अच्छे तरीके से समझते हैं। उन्होंने कहा राज्य में व्यापारी पटाखे बेच सकता हैं। वहीँ व्यापारियों का कहना है की अगर पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लग जाता तो उन्हें बड़ा नुक्सान उठाना पड़ता क्यूंकि वो पहले ही पटाखों का आर्डर दे चुके थे। [metaslider id="1461"] आपको ये भी बता दे कि अभी सीएम ने पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध न होने की बात कही है, लेकिन इसके बारे में आदेश जारी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि पटाखों की बिक्री प्रदेशभर में होगी या कुछ जिलों में इन पर प्रतिबंध रहेगा। क्यूंकि गत दिवस सूचना मिली थी कि राज्य में पटाखों पर प्रतिबंध रहेगा। सूत्रों की जानकारी अनुसार कहा जा रहा था जिन जिलों में हवा की गुणवत्ता सबसे खराब है वहां पटाखों पर प्रतिबंध रहेगा , इसके अलावा बाकी जगह ग्रीन पटाखे चलाये जा सकेंगे। [metaslider id="711"]