Saturday, 21 August 2021
Jalandhar
किसानों के धरना प्रदर्शन के चलते जालंधर में तीसरे दिन भी रहेगा जाम , चंडीगढ़ में मंत्री सुखजिंदर रंधावा कल 12 बजे किसान नेताओं से करेंगे बैठक
[metaslider id="711"]
जालंधर : किसानों का गन्ने की कीमत बढ़ाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। इसी के चलते किसानों ने रामा मंडी से लुधियाना की तरफ जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे को बंद कर रखा है। इसके आलावा धन्नोवाली फाटक पर रेलवे ट्रैक भी जाम है। इसी बीच बड़ी जानकारी मिली है कि सरकार ने पहलकदमी करते हुए किसान नेताओं को बातचीत के लिए बुला लिया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक राज्य के सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा अफसरों के साथ दोपहर 12 बजे पंजाब भवन में गन्ना संघर्ष कमेटी के नेताओं से बातचीत करेंगे।
[metaslider id="1461"]
वहीँ इस पर किसान नेता मनजीत सिंह राय ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती, तब तक जालंधर से जाम नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने कहा अगर कल की बैठक में कीमत बढ़ाने व बकाये की अदायगी पर सही फैसला न हुआ तो मंगलवार से पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर चक्काजाम कर दिया जाएगा। और इससे पूरा पंजाब जाम हो जाएगा। वहीँ उम्मीद है कि अगर कल कोई सही फैसला आ जाता है तो रविवार दोपहर के बाद जाम खत्म हो सकता है।
[metaslider id="9199"]