ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 31 March 2025

अगले तीन महीने पड़ेगी भीषण गर्मी , आग उगलेगा सूरज, जानें IMD का बड़ा अपडेट

अगले तीन महीने पड़ेगी भीषण गर्मी , आग उगलेगा सूरज,  जानें IMD का बड़ा अपडेट

नेशनल न्यूज़ : भारत में इस साल भीषण गर्मी पड़ने के आसार है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अप्रैल से जून तक देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। खासतौर पर उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के साथ-साथ उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिक दिनों तक लू चल सकती है।

किन राज्यों में चलेगी ज्यादा लू? IMD प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक-तमिलनाडु के उत्तरी हिस्सों में सामान्य से ज्यादा दिन लू चलेगी। आमतौर पर अप्रैल से जून के बीच 4 से 7 दिन लू चलती है, लेकिन इस बार यह संख्या 2 से 4 दिन बढ़ सकती है।

तापमान रहेगा सामान्य से ज्यादा देश के अधिकतर हिस्सों में दिन और रात दोनों समय का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। हालांकि, पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य रह सकता है। उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में ही तापमान थोड़ा कम रहने की संभावना है।