ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 14 October 2024

जालंधर के स्कूलों में 16 अक्तूबर को रहेगा Half Day , DC डा. हिमांशु अग्रवाल ने जारी किये आदेश

Government holiday declared on this day in Punjab, schools and colleges will remain closed
Government holiday declared on this day in Punjab, schools and colleges will remain closed

जालंधर : जालंधर में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव सम्बन्धित 16 अक्तूबर को शहर में सजाई जाने वाली शोभा यात्रा के मद्देनज़र डिप्टी कमिशनर डा. हिमांशु अग्रवाल ने 16 अक्तूबर 2024 को दोपहर 2 बजे के बाद छुट्टी के आदेश जारी किए है।

जालंधर नगर निगम की सीमा अधीन सरकारी और प्राईवेट शैक्षिक संस्थानों ( स्कूलों, कालेजों और आई.टी.आईज़) में दोपहर 2 बजे के बाद छुट्टी की जाएगी। जारी आदेशों अनुसार 16 अक्तूबर को जालंधर शहर में शोभा यात्रा सजाई जानी है और लोगों की भावनाओं को समझते हुए यह आदेश दिए गए है।

आपको बता दें कि 15 अक्टूबर को पंजाब चुनावों के कारण राज्य में छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कारपोरेशन और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा राज्य सरकार ने 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर छुट्टी की घोषणा की है। इस अवसर पर सभी स्कूल, कार्यालय बंद रहेंगे।