Monday, 02 September 2024
Punjab
मशहूर पंजाबी गायक AP Dhillon के घर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
पंजाब : मशहूर पंजाब सिंगर AP Dhillon के बारे में खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार कनाडा के वैंकूवर में AP Dhillon के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। फायरिंग की यह घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग 1 सितंबर को देर रात हुई है. इस खबर ने उनके फैंस के बीच भी हलचल मचा दी है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं. अभी तक फायरिंग करने वाले हमलावरो की पहचान नहीं हो पाई है।