Saturday, 11 December 2021
Jalandhar
जालंधर में सांभर दिखने से मची अफरा-तफरी, वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किया काबू
[metaslider id=711]
जालंधर : शनिवार को सुबह शहर में घुसे एक सांभर ने अफरा-तफरी मचा दी। बता दे कि सांभर चंदननगर, सोडल रोड और गाजी गुल्ला इलाके की गलियों और बाजारों में इधर उधर भटकता रहा। वहीँ उसे देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग उसके पीछे भागने लगे और उसे मारने लगे। वहीँ बेजुबान जानवर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा। वहीँ इसी बीच किसी ने वन विभाग के कर्मचारियों को इसके बारे में जानकारी दी।
इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांबर को पकड़ लिया गया । वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि इलाका निवासियों ने सांभर को काफी भगाया है। और वह बहुत डर गया । पकड़ने के बाद उन्होंने उसे पानी पिलाया। फिर इसके बाद उसे टैंपू में डालकर होशियारपुर के जंगल में छोड़ दिया गया।
[metaslider id=1461]