ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 26 February 2022

मोहाली के निजी स्कूल में बम की सूचना से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

There was a stir due to the information of the bomb in the private school of Mohali, the police reached the spot
There was a stir due to the information of the bomb in the private school of Mohali, the police reached the spot
[metaslider id=711] मोहाली : बड़ी खबर सामने आई है कि शनिवार को मोहाली के एक निजी स्कूल में बम होने की सूचना से भगदड़ मच गई। वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की डॉग स्कवॉयड टीम, बम डिफ्यूज दस्ता व अन्य माहिर पहुंच गए। वहीँ अफरा तफरी में स्कूल को खाली करवा दिया गया । इसके बाद मामले की गहन जांच की जा रही है । मिली जानकारी अनुसार शनिवार को स्कूल में सामान्य दिनों की तरह काम चल रहा था। वहीँ इसी दौरान एक कार आकर रुकी। कार में से एक लड़का उतरा और स्कूल के छात्र को एक पत्र सौंपा और कहा कि यह पत्र स्कूल के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दे। इसके बाद बच्चे ने स्कूल के चौकीदार के माध्यम से उसे स्कूल की प्रिंसिपल तक पहुंचा दिया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस पत्र में स्कूल में बम होने की सूचना थी। इसके तुरंत बाद स्कूल मैनेजमेंट तुरंत हरकत में आ गई। इसके बाद इस संबंधी सीनियर पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया । वहीँ सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल को खाली करवा दिया गया। पुलिस ने स्कूल में सर्च ऑपरेशन चलाया । वहीँ करीब तीन बजे तक पुलिस की टीमें मौके पर जुटी रहीं लेकिन जांच में स्कूल के अंदर किसी तरह का कोई भी पदार्थ नहीं मिला। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। [metaslider id=9199]