Tuesday, 02 July 2024
National
हाथरस में एक सत्â€संग के दौरान मची भगदड़ , लगा शवों का ढेर
नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सत्â€संग में भगदड़ मच गयी जिसमे करीब 87 लोगों की मौत हो गई है. वहीँ इस हादसे में 150 से अधिक श्रद्धालु घायल भी हो गए हैं. बताया जा रहा है हाथरस भगदड़ में मरने वालों में ज्â€यादातर महिलाएं और बच्â€चे शामिल हैं. मिली जानकारी अनुसार यह भगदड़ सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के फुलरई गांव में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में मची. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में हाथरस सत्â€संग हादसे पर दुख जताया और कहा कि भगदड़ में लोगों की मौत दुखद है. उन्â€होंने कहा कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी. साथ ही मुख्â€यमंत्री योगी आदित्â€यनाथ ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है और हादसे की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है.
मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को हाथरस के सिकंदराराऊ के रत्तीभानपुर में सत्संग हो रहा था, सत्संग में करीब 5 से 10 हजार लोग जुटे हुए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक गर्मी ज्यादा थी और भगदड़ हो गई. एक के ऊपर एक लोग भागने लगे, यह जानलेवा साबित हुआ. अभी तक 87 की मौत की खबर, करीब 150 घायल बताए जा रहे हैं.