Friday, 15 April 2022
Jalandhar
गोपाल नगर गोलीकांड में आया नया मोड़, अकाली नेता सुभाष सौंधी के बेटे हिमांशु सौंधी पर हुआ था जानलेवा हमला
[metaslider id=9199]
जालंधर 15 अप्रैल : गोपाल नगर में वीरवार रात गोली चलने के मामले में बड़ा मोड़ आया है। नए खुलासे में ये तथ्य सामने आए हैं कि हमलावर राहगीर हरमेश को नहीं बल्कि अकाली नेता सुभाष सौंधी के बेटे हिमांशु सौंधी को गोली मारने आए थे। हमलावर कोई और नहीं बल्कि पंचम गैंग का सरगना पंचम, पिंपू , केला व उसकी गैंग के सदस्य शामिल थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सुभाष सौंधी ने बताया कि उनके बेटे का कुछ साल पहले पिंपू से झगड़ा हुआ था, जिसका राज़िनामा भी हो चुका था। उसी रंजिश के चलते रात पिंपू और उसके साथियों ने उनके बेटे का कत्ल करने की नियत से आए थे। सौभाग्यवश गोली राहगीर हरमेश के टांग में लग गई। फिलहाल पुलिस अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस का दावा जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। [metaslider id=711]