ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 04 April 2023

जालंधर में मोबाइल शॉप में चोरी , वारदात CCTV कैमरा में हुई कैद

Theft in mobile shop in Jalandhar, incident captured in CCTV camera
Theft in mobile shop in Jalandhar, incident captured in CCTV camera
जालंधर : महानगर में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। खबर मिली है कि जालंधर के किशनपुरा में कोट किशन चंद में एक मोबाइल की दुकान पर चोर हाथ साफ कर गए। बताया जा रहा है चोर दुकान में बैक साइड पर सीढ़ी लगाकर अंदर घुसे और साढ़े 4 लाख रुपए कीमत के मोबाइल और गल्ले में रखे 2 हजार कैश लेकर फरार हो गए। बता दे चोरी की यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार ने चोरी की इस घटना की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। बता दे दो चोर सुबह करीब चार बजे दुकान में घुसे। दोनों चोरों ने 7-8 मिनट में दुकान से सब कुछ समेटा और रफू चक्कर हो गए। ये चोरी ब्रदर टेलिकॉम शॉप पर हुई। [metaslider id=25498]