ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 12 May 2023

इंतज़ार ख़त्म : CBSE 10वीं का Result घोषित , 93.12 रहा पास प्रतिशत

The wait is over: CBSE 10th Result declared, 93.12 pass percentage
The wait is over: CBSE 10th Result declared, 93.12 pass percentage
पंजाब : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं के विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया। आज CBSE ने 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए है। छात्रा अधिकारिक वेबसाइट https://cbse.gov.in व https://cbseresults.inc.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। विद्यार्थी अपने स्कूल कोड, जन्म तिथि, रोल नंबर के साथ लॉग इन करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। गौरतलब है कि बोर्ड ने इससे पहले 12वीं कक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। रिजल्ट चेक करने का तरीका : आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं। होम पेज पर 'CBSE 12th Result Direct Link' , 'CBSE 10th Result Direct Link' पर क्लिक करें। लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें। छात्र यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं। [metaslider id=25498]