ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 26 February 2025

चोर निकला गजब का ईमानदार ! बाइक चुराकर किया ऐसा काम जिसकी मालिक को भी नहीं थी उम्मीद

चोर निकला गजब का ईमानदार ! बाइक चुराकर किया ऐसा काम जिसकी मालिक को भी नहीं थी उम्मीद

ट्रेंडिंग न्यूज़ : अगर बात करे तो आज भी इस दुनिया में ईमानदारी बची है. जिसका उदाहरण एक अनोखा मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में हाल ही में एक ऐसा विचित्र मामला सामने आया जिसने सभी का ध्यान खींचा, दरअसल यहां एक चोर ने ऐसा काम किया. जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. दरअसल थिरुप्पुवनम के पास डी पलायुर के निवासी वीरमणि अपने घर के सामने सोने से पहले अपनी बाइक को खड़ा किया करते थे.

हालांकि अगले दिन उनकी बाइक चोरी हो गई. इस चोरी से हैरान होकर उसने और उसके परिवार ने इलाके में खोजबीन की, लेकिन गाड़ी कहीं नहीं मिली. अंत में उसने इस चीज को मान लिया कि उसकी बाइक चोरी हो चुकी है और इसकी रिपोर्ट थिरुप्पुवनम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आई और उन्होंने बाइक को खोजने में एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया. परिवार ने अब मान लिया कि उनकी बाइक अब उन्हें कभी नहीं मिलेगी.

इसके बाद 24 फरवरी की रात चोर बाइक को वापस वहीं रख गया, जहां से उसने ये बाइक उठाई थी. इसके साथ ही उसने एक लेटर भी छोड़ा. चोर ने लिखा कि मुझे दूसरे इलाके से यात्रा करते समय एक ईमरजेंसी का सामना करना पड़ा! यही वजह है कि मैंने आपकी बाइक आपके घर से उठा ली और 450 किं.मी यात्रा की. जिसके लिए मैं इस चिट्ठी के साथ 1500 रुपये दे रहा हूं. आप ये पैसे रखकर प्लीज मुझे माफ कर दीजिए. चोर ने आगे लिखा कि आपकी बाइक ने आपातकाल में मेरी मदद की.. मैं आपका ऋणी हूं..!