ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 02 April 2021

जालंधर की प्रोफेसर कॉलोनी में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बेटे ने फंदा लगा की आत्म- हत्या

The son of a retired sub-inspector in the Jalandhar professor colony committed suicide
The son of a retired sub-inspector in the Jalandhar professor colony committed suicide
[metaslider id="711"] जालंधर (अनुराग ): जालंधर में थाना रामामंडी क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बेटे का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला है। मृतक की पहचान अमरिंदर सिंह पुत्र बक्शी सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक घरेलू तनाव से परेशान था। दरअसल, मृतक की पत्नी कुछ साल पहले घर छोड़कर बच्चे के साथ मायके चली गई थी जिसके बाद उन दोनों का तलाक हो गया था। मृतक इस वजह से काफी तनाव में था। शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला है। उसने अलमारी से फंदा लगा की आत्म हत्या। इसका पता तब चला जब आज सुबह मोहल्ले से बदबू आने लगी , इसकी सुचना लोगो ने पुलिस को दी। बताया कि शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है।घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना रामामंडी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। [metaslider id="9199"]