ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 23 June 2022

जालंधर में पार्षद के रिश्तेदार से गन पॉइंट पर हुई लूटपाट , लुटेरे कैश और गहने लूट कर हुए फरार

BIG NEWS : 23 lakh looted from the manager of Ladowal toll plaza
BIG NEWS : 23 lakh looted from the manager of Ladowal toll plaza
[metaslider id=11116] जालंधर  : खबर है कि अमृतसर-जालंधर हाईवे पर करतारपुर के पास बुधवार देर रात सीआरपीफ कैंप के बिल्कुल सामने हाईवे पर एक परिवार को लुटेरों ने गन पॉइंट पर अपना निशाना बना लिया । लुटेरों ने कार में सवार महिलाओं से सोने के आभूषण और कैश लूट लिया और फरार हो गए । मिली जानकारी अनुसार जिस परिवार से लूट हुई है वह जालंधर के पार्षद शैरी के रिश्तेदार हैं और श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद वापस लौट रहे थे। वे कोलकाता से पंजाब आए हुए थे। [metaslider id=9199] गाड़ी में सवार लोगों ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनकी गाड़ी देर रात करतारपुर के पास पहुंची तो उन्हें महसूस हुआ कि शायद गाड़ी में कोई गड़बड़ है।उन्होंने करतारपुर से आगे सीआरपीएफ कैंप के सामने गाड़ी रोकी तो देखा कि टायर पंक्चर था। वह स्टैपनी निकाल कर टायर बदली करने लगे तो वहां पर तीन लोग आ गए । उन्होंने कहा कि वह उनकी मदद कर देते हैं। वहीँ उन लोगों ने पहले इनकी मदद की और फिर कहा कि कुछ बख्शीश दे दो। कार में सवार व्यक्ति ने उन्हें 200 रुपए दे दिए। फिर लुटेरे कहने लगे कि यह कम है। इस पर कार में सवार व्यक्ति ने 100 रुपए औऱ दे दिए। इसके बाद लुटेरों ने अचानक पिस्तौल निकाल ली। एक लुटेरे ने कार की चाबी निकाल ली। लुटेरों ने कार में सवार मर्दों को गन पॉइंट पर ले लिया साथ ही महिलाओं को सोने के सारे गहने उतारने के लिए कहा। वह महिलाओं से सोने की चेन, बालियां, चूंड़ियां इत्यादि सब लूट कर ले गए। कार में सवार मर्दों से कैश लूट कर ले गए। जाते-जाते कार के टायरों को तेजधार हथियारों से फाड़ गए। वारदात के बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया । जानकारी मिलते ही पुलिस तरंत मौके पर पहुंच गई थी। वहीँ पीड़ित परिवार ने बताया कि लूटने वाले तीन लोगों में एक सरदार भी था। [metaslider id=711]