ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 19 November 2023

जालंधर में रवि ज्वैलर्स पर हुई लूट निकली झूठ , सच्चाई आई सामने

The robbery at Ravi Jewelers in Jalandhar turned out to be a lie, the truth came out.
The robbery at Ravi Jewelers in Jalandhar turned out to be a lie, the truth came out.
जालंधर : जालंधर में रवि ज्वैलर्स पर दिन दिहाड़े हुई लूट निकली मात्र एक ड्रामा । सच आया सामने उसका मालिक ही झूठी कहानी को रचने वाला निकला ।आपको बता दे वारदात के बाद पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने इस मामले को ट्रेस करने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की थी। एंटी नार्कोटिक्स सेल के इंचार्ज अशोक कुमार शर्मा ने जब जांच शुरू की तो रवि ज्वैलर्स को फोकस कर रहे आसपास के कई सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली गई। शिकायतकर्त्ता द्वारा शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे का समय बताया गया था लेकिन समय बदल-बदल कर कैमरे चैक करने पर भी रवि ज्वैलर्स में कोई भी संदिग्ध व्यक्कि एंट्री लेता नहीं दिखाई दिया। देर रात यह तय हो गया था कि मामला संदिग्ध है। शनिवार सुबह ही एंटी नार्कोटिक्स सेल ने शिकायकर्त्ता को बुला लिया। उससे काफी पूछताछ की लेकिन वह पुलिस को उलझाता रहा परंतु दबाव ज्यादा डालने पर उसने माना कि वह खुद डिप्रैशन में हैं और गलती से पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर बैठा। उसने माना कि उनके शोरूम में कोई भी लूट नहीं हुई। पुलिस ने शिकायतकर्त्ता ज्वैलर की मानसिक हालत को देखते हुए उसे वार्निंग देकर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ज्वैलर ने जो 5 सोने की चेन लुटेरों द्वारा ले जाने की बात कही थी वह उसने अपने पास रख ली थी। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाके में इतनी बड़ी वारदात होना संभव नहीं थी क्योंकि आसपास पुलिस के नाके लगे रहते हैं जबकि ज्वैलर ने यह भी कहा था कि लुटेरे बिना नकाब के थे। उन्होंने कहा कि इस झूठी अफवाह के कारण लोग दहशत में आ गए थे लेकिन उनकी टीमों ने जल्द ही इस मामले की सच्चाई सामने ला दी। सी.पी. चहल ने इस बात की भी पुष्टि की है कि पुलिस को गलत सूचना देने वाले ज्वैलर ने खुद ही शोरूम के सी.सी.टी.वी. कैमरों से छेड़खानी की थी। बता दें कि शुक्रवार दोपहर करीब डेढ बजे रवि ज्वैलर्स में गन प्वाइंट पर लूट होने की सूचना ने पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूला दिए थे। आनन फानन में मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे थे। [metaslider id=25498]